भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीतावली अयोध्याकाण्ड पद 61 से 70/पृष्ठ 7

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(67)

कहै सुक, सुनहि सिखावन, सारो !
बिधि-करतब बिपरीत बाम गति, राम-प्रेम-पथ न्यारो ||

को नर-नारि अवध खग-मृग, जेहि जीवन रामतें प्यारो |
बिद्यमान सबके गवने बन, बदन करमको कारो ||

अंब, अनुज, प्रिय सखा, सुसेवक देखि बिषाद बिसारो |
पञ्छी परबस परे पीञ्जरनि, लेखो कौन हमारो ||

रही नृपकी, बिगरी है सबकी, अब एक सँवारनिहारो |
तुलसी प्रभु निज चरन-पीठ मिस भरत-प्रान रखवारो ||