भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मुश्किल से लिखा जाता है... / सुरेश सलिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश सलिल |संग्रह=मेरा ठिकाना क्या पूछो हो/ सुरेश सलि...) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) छो |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=सुरेश सलिल | |रचनाकार=सुरेश सलिल | ||
− | |संग्रह=मेरा ठिकाना क्या पूछो हो/ सुरेश सलिल | + | |संग्रह=मेरा ठिकाना क्या पूछो हो / सुरेश सलिल |
}} | }} | ||
11:50, 6 जुलाई 2007 के समय का अवतरण
मुश्किल से लिखा जाता है इराक़ का हिज्जे
लिख जाने पे' रंग लाता है इराक़ का हिज्जे
हर सू हों सितमगर औ' कोई पासबाँ न हो
शोलों को भी शरमाता है इराक़ का हिज्जे
बग़दाद पर वाशिंग्टन लिखना नहीं आसाँ
आलम को जता जाता है इराक़ का हिज्जे
इस दौर-ए-सियासत में ज़ौर-ओ-जब्र के बरअक्स
इक मा'नी नया पाता है इराक़ का हिज्जे
इराक़ के हिज्जे में वियेतनाम की सूरत
क्या ख़ूब दिखा जाता है इराक़ का हिज्जे
(रचनाकाल : 2003)