भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ज़िन्दगी से किस कदर डरने लगा है आदमी / मृदुला झा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) छो (Rahul Shivay ने ज़िन्दगी से किस कदर डरने लगा है आदमीए / मृदुला झा पृष्ठ [[ज़िन्दगी से किस कदर डरने लगा है...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:17, 4 मई 2019 के समय का अवतरण
आँकड़ों की जाल में फँसने लगा है आदमी।
प्यार के गंगो-जमन में अब नहाने की जगह,
नफ़रतों की आग में जलने लगा है आदमी।
नाव दरिया पाल मांझी चल किनारा पास है,
मौज दरिया देखकर बढ़ने लगा है आदमी।
जाम साकी स्नेह का प्याला लिए है हाथ में,
खुद से ही नरगीसियत करने लगा है आदमी।
झांकना तो था उसे खुद अपने दामन में मगर,
दूसरों पर तोहमतें मढ़ने लगा है आदमी।
शाम को मिलना हुआ था झील के उस पार में,
क्या पता था मौत भी गढ़ने लगा है आदमी।