भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पूर्णब्रह्मा परात्पर राम / हनुमानप्रसाद पोद्दार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:58, 29 अक्टूबर 2016 के समय का अवतरण

(राग ईमनकल्याण-ताल त्रिताल)

पूर्णब्रह्मा परात्पर राम। दिव्य रसामृत सागर राम॥
आनँद अवतारी श्रीराम। स्वेच्छा-लीलाकारी राम॥
अज-‌अव्यय सर्वेश्वर राम। चिदानन्द सत्‌्‌ वपु वर राम॥
धृत कर वर धनु सायक राम। हतवैरी-गतिदायक राम॥
सुर-पूजित सुर-नायक राम। विश्व अनन्त विधायक राम॥
सर्वातीत सर्वमय राम। गुणविरहित सद्गुणमय राम॥
नित शरणागतरक्षक राम। दुरित दोष-दुःख-भक्षक राम॥
गो-ब्राह्माणप्रतिपालक राम। असुर-दैत्यकुञ्ल-घालक राम॥