Last modified on 7 दिसम्बर 2013, at 11:23

रुलाई / वाज़दा ख़ान

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:23, 7 दिसम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वाज़दा ख़ान |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अंतर्मन में रुलाई
गोलाई में उमड़ती घुमड़ती है
इत्तेफाक है चाँद भी गोल है
पृथ्वी भी और बाकी सभी ग्रह भी
बनाती हूँ रास्ता उन्हीं ग्रहों के बीच
रुलाइयों को बहने के लिए
बहता बहता रुदन अपने दीवानेपन के साथ
शायद ख्याल पा जाए तुम्हारे मन में
कोई जिंदा तहरीर बने।