भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चिन्तन किया श्यामने / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:33, 29 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग जोग-तीन ताल)

चिन्तन किया श्यामने, मुनिवर नारद आ पहुँचे तत्काल।
 पूजा विधिवत्‌‌ कर पहनायी मुनि-सुकण्ठमें सुरभित माल॥
 भोजन रुचि-‌अनुकूल कराया, सत्याने पति-‌आज्ञा जान।
 धेनु सहस्र स्वर्णमणि-पर्वत सह कर दिया कृञ्ष्णको दान॥
 मुनिने हँसकर कहा-’हो गये अब हरि ! तुम मेरे आधीन।
 आज्ञा पालन करो’-किया स्वीकार कृञ्ष्णने समुद अदीन॥
 तब मुनिने सवत्स कपिला गौको निष्क्रय का मान विधान।
 मुक्त किया हरिको, फिर पाया उनसे मनचाहा वरदान॥