भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काली से गौरी हु‌ई तजकर काली-चाम / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:05, 29 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग पीलू-ताल कहरवा)

कालीसे गोरी हु‌ई तजकर काली-चाम।
त्वसे प्रकटी कौशिकी शक्ति-शौर्य-बल धाम॥
 आ पहुँची देवी तुरत गौरी शिवके पास।
 छायी परम प्रसन्नता शिव-मन परमोल्लास॥
 गौरीका शिवने किया निज कर शुचि श्रृंगार।
 लगा रहे अब भालपर बेंदी भव-भर्तार॥