भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पुराविद् और खोई हुई नदी / ब्रजेश कृष्ण

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:49, 17 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ब्रजेश कृष्ण |अनुवादक= |संग्रह=जो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पुरखों की आभा से मण्डित
अनूठा यह शहर
ढूँढ़ता है अपनी शापित नदी
जो धड़कती थी इस शहर में कभी

पुराविद् बेचैन हैं
वे घूमते हैं इस शहर के चारों ओर
जैसे जंगल में घूमते हैं शिकारी
वे ढूँढ़ते हैं टीले/खण्डहर/मकान
आभूषण/उपकरा/और पुरानी वस्तुएँ
वे पाना चाहते हैं
शहर की खोई हुई नदी के अवशेष

पुराविद ढूँढ़ते हैं बहुत कुछ
मगर वे नहीं ढूँढ़ते
अतीत की छुअन और सिहरन
वे पा जायेंगे नदी के पाट का शव
पर वे नहीं सुन पायेंगे
खोई हुई नदी की अनुगूँज

पुराविद् बहुत कुछ जानते हैं
पर वे नहीं पहचानते
खोई हुई नदी के शहर का दर्द।