भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ज़रा सा दिल लगा कर लौट आए / ध्रुव गुप्त

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:48, 2 जुलाई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ध्रुव गुप्त |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ज़रा सा दिल लगा कर लौट आए
बहुत दामन जला कर लौट आए

नदी की रेत पर कुछ नक्श छोड़े
किनारे पर नहा कर लौट आए

किताबों में था दुनिया का तजुर्बा
जहां बचपन गवां कर लौट आए

वहां अपने सिवा कोई नहीं था
वहीं से मुंह छिपा कर लौट आए

कहां एक नींद का वादा था हमसे
कहां बिस्तर लुटा कर लौट आए

शिक़स्तों की कहानी कौन सुनता
सफ़र से मुस्कुरा कर लौट आए

जहां रहना है रहकर मुतमईन हैं
जहां जाना था, जा कर लौट आए