भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ए दिलबर दिल कर दीवाना / प्रेमघन

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:21, 20 मई 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ए दिलबर दिल कर दीवाना। अब कैसा घाई बतलाना॥टेक॥
पहिले मन्द-मन्द मुसुक्याना, अजीब भोलापन दिखलाना,
मीठी बातों में बहलाना, फन्द फिरेबों में फुसलाना।
बाकी बनक दिखाय लुभाना, प्यारी सूरत पर ललचाना,
गालों में जुल्फ़ें छितराना, काले नागों से डसवाना॥
एक बोल पर सौ बल खाना, एक बोसे पर लाख बहाना,
भौंह कमान तान सतराना, नाक सकोड़ मुकड़ मुड़ जाना॥
श्री बदरीनारायन माना, हम में ये ढंग माशूकाना,
पर इतना भी हाय सताना, ख़ौफे खुदा दिल में नहि ल्याना॥13॥