भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बागों में कोयलिया कूके जीवन महक उठा / मृदुला झा

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:34, 4 मई 2019 का अवतरण (Sharda suman ने बागों में कोयलिया कूके जीवन महक उठाए / मृदुला झा पृष्ठ [[बागों में कोयलिया कूके जीवन महक...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

विरहन का बेजान जिस्म अब देखो चहक उठा।

प्रिय के आवन की बातें सुन मनमां मुस्काये,
घर-आँगन मन भावन लागे जियरा कुहक उठा।

मतवाली पुरवा भी देखो कैसे डोल रही,
नभ में चमकी नेह की बिजुरी हियरा बहक उठा।

आये नहीं परदेशी प्रियतम सावन बीत गया,
मुरझाई आशा की कलियाँ सपना लहक उठा।

निर्माेही प्रियतम की पाती मन को बेध रही,
विरहानल ऐसा भड़का, ये तन-मन दहक उठा।