भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लावण्या शाह

Kavita Kosh से
Arti Singh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:45, 18 जुलाई 2020 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रात्रि का अंतिम प्रहर था
भोर आगमन अभी शेष था
थी सुप्त ज्योति आकाश में
अंतिम तारक प्रकाश में !
थे जीव पृथ्वी पे निरापद
निमग्न गहन निद्रा अंक में
नहीं कोई स्वर सृत कहीं
आकाश पे, अवकाश था।
गहन तिमिर आच्छादित
प्रच्छन मौन गुफा में सत्य ,
प्रकृति के सजल नयन में
अनुत्तरित यक्ष प्रश्न सा !

लावण्या शाह
Lavanya-shah-kavitakosh.jpeg
जन्म 22 नवम्बर 1950
निधन
उपनाम लावणी
जन्म स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
कुछ प्रमुख कृतियाँ
फिर गा उठा प्रवासी - कविता संग्रह छप कर तैयार है
विविध
लावण्या शाह हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि पंडित नरेन्द्र शर्मा की सुपुत्री हैं।
जीवन परिचय
लावण्या शाह / परिचय
कविता कोश पता
www.kavitakosh.org/{{{shorturl}}}

कुछ प्रतिनिधि रचनाएँ