भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता कोश की सहायता करें

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:12, 27 जुलाई 2009 का अवतरण (नया अकाउंट बनाये)

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
महत्वपूर्ण कड़ियाँ
Problem in Reading Hindi Font? नये आगंतुकों का स्वागत कविता कोश में योगदान कैसे करें
नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया कविता कोश में वर्तनी के मानक अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Swagatam.gif

स्वागतम, शुभ स्वागतम!

आपका स्वागत है!

कविता कोश एक खुली परियोजना है। इसका उद्देश्य हिन्दी काव्य को अंतरजाल (इंटरनैट) पर एक स्थान पर उपलब्ध कराना और सुस्थापित करना है। खुली परियोजना होने का अर्थ है कि इस साइट पर कोई भी नये पन्ने जोड़ सकता है और पहले से मौजूद पन्नो में बदलाव कर सकता है। कविता कोश की गुणवत्ता और चरणश: विकास को बनाए रखने के लिये ऐसा किया गया है कि अभी आप किसी ऐसे कवि की रचनाएँ कोश में नहीं जोड़ सकते जिनका नाम रचनाकारों की सूची में नहीं है।

यदि कवि का नाम सूची में है तो: कवि की रचनाएँ कविता कोश में जोड़ने के लिये आप आमन्त्रित हैं। देखिये कविता कोश में योगदान कैसे करें

यदि कवि का नाम सूची में नहीं है तो: कवि का नाम सूची में जोड़ने के लिये एक सुझाव कविता कोश टीम को भेज सकते हैं। देखिये नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया

नया अकाउंट बनाये

कविता कोश में कोई भी योगदान करने से पहले आपको अपना एक अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाने के बहुत से लाभ हैं। नया अकाउंट बनाने के लिये यहाँ क्लिक करें|

साथी हाथ बढ़ाना

आप कविता कोश के विकास में अपनी इच्छा और योग्यता अनुसार बहुमूल्य योगदान कर सकते हैं। कविता कोश आपको हिन्दी काव्य के इस महायज्ञ में भाग लेने के लिये आमन्त्रित करता है। जो काम कविता कोश के विकास के लिये किये जा सकते हैं उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

  • यदि आप हिन्दी यूनिकोड में टाइप करना जानते हैं तो आप नयी-नयी रचनाएँ यूनिकोड में टाइप कर कोश में जोड़ सकते हैं। देखिये कविता कोश में योगदान कैसे करें। यदि आप हिन्दी यूनिकोड में टाइप करना सीखना चाहते हैं तो आपको यहाँ मदद मिल सकती है।

  • अगर आप यूनिकोड के अलावा किसी दूसरे हिन्दी फ़ॉन्ट (जैसे शुषा, कृति इत्यादि) में टाइप करना जानते हैं तो भी आप उस फ़ॉन्ट में रचनाएँ टाइप कर kavitakosh@gmail.com पर भेज सकते हैं। इन रचनाओं को यूनिकोड में बदल कर कविता कोश में जोड़ दिया जाएगा। लेकिन सबसे बढिया यही रहेगा कि आप हिन्दी यूनिकोड में टाइप करना सीख लें, यह बहुत आसान है!

  • आप कोश में पहले से मौजूद रचनाओं को पढें और अगर आप उनमें कोई ग़लती पाते हैं, जैसे कि वर्तनी की ग़लतियाँ (Spelling mistakes), तो कृपया उन ग़लतियों को सुधार दें। ऐसा करने के लिये हर पन्ने के ऊपर बदलें लिंक दिया गया है।

  • यदि आप कोई वैबसाइट या ब्लॉग चलाते हैं -तो आप उस पर कविता कोश का लिंक दे कर कोश को अधिक से अधिक लोगो तक पहुँचाने में मदद कर सकते हैं। कविता कोश का लिंक है http://www.kavitakosh.org

  • अगर आप ग्राफ़िक डिज़ाइनिंग कर सकते हैं या आप विकि में बहुत अच्छी तरह काम करना जानते हैं तो आप कोश के लिये ग्राफ़िक्स इत्यादि बना सकते हैं और इसके रूप-रंग को और भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

  • आप दूसरे लोगो को कविता कोश के बारे में बता कर इसके प्रसार में मदद कर सकते हैं। जितने अधिक लोग कविता कोश के बारे में जानेंगे उतना ही अधिक योगदान कोश में हो सकेगा और कोश तीव्रता से प्रगति करेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इसके लिये यहाँ जाएँ

और अधिक विस्तार से जाने

कविता कोश के बारे में और विस्तार से जानने के लिये आप सृजनगाथा पर प्रकाशित ललित कुमार का साक्षात्कार पढ़ सकते है।