भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हत्यारे जब प्रेमी होते हैं / योगेंद्र कृष्णा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=योगेंद्र कृष्णा |संग्रह=बीत चुके शहर में / योगेंद्र कृ...) |
|||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
वे तुम्हें ऐसे नहीं मारते... | वे तुम्हें ऐसे नहीं मारते... | ||
+ | |||
वे तुम्हें, तुम्हारी मां | वे तुम्हें, तुम्हारी मां | ||
पंक्ति 14: | पंक्ति 15: | ||
कोई फर्क नहीं करते | कोई फर्क नहीं करते | ||
+ | |||
वे उन सब के साथ | वे उन सब के साथ | ||
पंक्ति 26: | पंक्ति 28: | ||
नया कोई शिल्प | नया कोई शिल्प | ||
+ | |||
बुखार में तपती | बुखार में तपती | ||
पंक्ति 38: | पंक्ति 41: | ||
नया कोई निर्वीर्य संस्कार | नया कोई निर्वीर्य संस्कार | ||
+ | |||
और इस तरह | और इस तरह |
15:02, 9 जून 2008 के समय का अवतरण
हत्यारे जब प्रेमी होते हैं
वे तुम्हें ऐसे नहीं मारते...
वे तुम्हें, तुम्हारी मां
या तुम्हारे बच्चों में
कोई फर्क नहीं करते
वे उन सब के साथ
एक ही जगह
एक ही समय
रच सकते हैं
सामूहिक प्रेम का
नया कोई शिल्प
बुखार में तपती
तुम्हारी देह के साथ भी
वे अपने लिए
रच सकते हैं
वीभत्स मांसल आनंद का
नया कोई निर्वीर्य संस्कार
और इस तरह
वे रह सकते हैं
तुम्हारी देह से अविरत आबद्ध...
तुम्हारी अंतिम सांस के
स्खलित हो जाने तक...