भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देह मन्दाकिनी निर्मला हो गयी / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:37, 22 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=खुश...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देह मन्दाकिनी निर्मला हो गयी।
आज एकादशी निर्जला हो गयी॥

दूध-सी रोशनी है बरसने लगी
चाँदनी चन्द्रमा की कला हो गयी॥

छिप रही थी अँधेरों के आगोश में
कामना चाँद की उज्ज्वला हो गयी॥

खिल गयी रातरानी घने कुंज में
महमहाई पवन चंचला हो गयी॥

श्याम की देह से है लिपटने लगी
बाँसुरी भी ये अब तो बला हो गयी॥

चाहतीं चूमना पाँव घनश्याम के
जुड़ रही है लहर शृंखला हो गयी॥

छू लिया प्रीति कर से जिसे श्याम ने
राधिका साँवरी निश्छला हो गयी॥