Last modified on 29 जून 2011, at 07:39

जानि-जानि आपने ही गेह कौ अराम / शृंगार-लतिका / द्विज

मनहरन घनाक्षरी
(वन-शोभा वर्णन)

जानि-जानि आपने ही गेह कै अराम, हरि-इंदिरा के आठौं जाम मन अटक रहैं ।
’द्विजदेव’ बन-दुति दूनिऐ निहारि कछु, माँख सौं मनोज मन-माँहि मटके रहैं ॥
मानसर ऐसी बनी बावरी बिलोकि तामैं, सुरपति हूँ के हिए अति खटके रहैं ।
नंदन के धोखैं ह्वैं अनंदित, इहाँई देव-बृंदन के बृंद नित भूले-भटके रहैं ॥१३॥